दुमका : सिदो-कान्हू मुमरू विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह सोमवार को बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा. इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तथा विशिष्ट अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति डॉ सैयद अहमद होंगे.
राज्यपाल ही समारोह की अध्यक्षता भी करेंगे. राज्यपाल के सलाहकार मधुकर गुप्ता तथा के विजय कुमार विशिष्ट अतिथि के तौर पर इस समारोह में आमंत्रित किये गये हैं.
