15 को धरना-प्रदर्शन, तैयारी में जुटा जनजाति सुरक्षा मंच

बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी गयी जिम्मेवारी दुमका : आदिवासी जनजाति सुरक्षा मंच की बैठक गिरि वनवासी कार्यालय में जिला संयोजक सुनील मरांडी व सह संयोजक विमल मरांडी की उपस्थिति में हुई. बैठक में मुख्य रूप से मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक राजकिशोर हांसदा मौजूद थे. श्री हांसदा ने कहा कि जनजातीय समाज के नाम […]

बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी गयी जिम्मेवारी

दुमका : आदिवासी जनजाति सुरक्षा मंच की बैठक गिरि वनवासी कार्यालय में जिला संयोजक सुनील मरांडी व सह संयोजक विमल मरांडी की उपस्थिति में हुई. बैठक में मुख्य रूप से मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक राजकिशोर हांसदा मौजूद थे. श्री हांसदा ने कहा कि जनजातीय समाज के नाम पर मिलनेवाली संवैधानिक अधिकारों पर दूसरे लोग कब्जा करते जा रहे हैं. भारतीय संविधान के अनुसार दिये गये लाभ का मात्र 20 प्रतिशत हिस्सा जनजातियों को मिल पाता है. बाकी जनजातियों के नाम पर चोला ओढ़े लोगों हक हड़प ले रहे हैं. जो लोग जनजातीय धर्म-संस्कृति छोड़ चुके हैं. उन्हें आखिर क्यों जनजातीय होने का लाभ मिलना चाहिए.
उन्होंने कहा कि गैर जनजाति, जनजाति से शादी करने के बाद सिर्फ और सिर्फ नौकरी, जमीन व चुनावी आरक्षण आदि पर कब्जा जमाते हैं. यह संविधान के खिलाफ है. इसे लेकर 15 सितंबर को व्यापक रूप में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जायेगा. बैठक में कार्यकर्ताओं को धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गयी. बैठक में दुमका मंडल से तुनू मुर्मू, मसलिया के मुकेश मुर्मू, रानीश्वर के दत्ता हांसदा, शिकारीपाड़ा के श्याम मरांडी, काठीकुंड के नरेश हेंब्रम, गोपीकांदर के बाबूधन हेंब्रम, रामगढ़ के अर्जुन तुरी, जामा के विपिन मरांडी शामिल थे.
सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने दायर की जनहित याचिका
बंगाल सरकार 1949 व 1978 के एग्रीमेंट नहीं मान रही
झारखंड व दुमका की जनता को वाजिब हक दिलाने को गये कोर्ट की शरण में
कई बार लोकसभा में भी उठाया मामला : यूपीए के शासन में भी और अब भी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >