केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी 1000 जोड़ी चप्पल

बालीजोर सखी मंडल की पहल खुद महिलाएं हैं बेराेजगार, पर मदद को है तैयार शराब बनाना छोड़ चप्पल बनाकर पेश कर रही मिसाल दुमका : जिले के मुड़ायाम पंचायत के बालीजोर गांव के आजीविका सखी मंडल द्वारा बाली फुटवेयर की 1000 जोड़ी चप्पल केरल के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भेजी गयी. बाली फुटवेयर के […]

बालीजोर सखी मंडल की पहल

खुद महिलाएं हैं बेराेजगार, पर मदद को है तैयार
शराब बनाना छोड़ चप्पल बनाकर पेश कर रही मिसाल
दुमका : जिले के मुड़ायाम पंचायत के बालीजोर गांव के आजीविका सखी मंडल द्वारा बाली फुटवेयर की 1000 जोड़ी चप्पल केरल के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भेजी गयी. बाली फुटवेयर के चप्पलों से भरी गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर उप विकास आयुक्त वरुण रंजन ने रवाना किया. बालीजोर की महिलाएं स्वयं गरीबी रेखा से नीचे जीवन-बसर कर रही हैं. पर बाढ़ पीड़ितों के मुश्किलों के प्रति उनकी भावना स्पष्ट दिखायी दे रही है. इन्होंने उनके सहयोग के लिए अपनी छोटी-सी मदद कर एक मिसाल पेश की है. उल्लेखनीय है कि इन महिलाओं ने जनवरी महीने में दारु-हड़िया बेचना बंद कर चप्पल का निर्माण शुरू किया है. महिला सशक्तीकरण की नयी कहानी गढ़ रहीं हैं.
तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आज : दुमका. तनाव वर्तमान जीवनशैली की एक आम समस्या है. इससे लगभग सभी लोग प्रभावित हैं. यह कार्यस्थल से लेकर रोजमर्रा की गतिविधियों को प्रभावित कर रही है. परिणाम यह है कि कार्य के प्रति एकाग्रता में कमी हो रही है. या यूं कहें की कार्य क्षमता घट रही है. इस आम समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट’ पर 29 अगस्त को समाहरणालय सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया है. इसमें जिले के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी भाग लेंगे. कार्यशाला में तनाव प्रबंधन के तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी जायेगी.
महत्वाकांक्षी योजनाओं समीक्षा कर एक्शन प्लान होगा तैयार
उपायुक्त मुकेश कुमार ने महिला सशक्तीकरण, स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता व स्वरोजगार से जुड़ी जिला प्रशासन की चार महत्वाकांक्षी योजनाओं यथा बाली फुटवेयर, बासुकि अगरबत्ती, मयूराक्षी सिल्क व शगुन सुतम् की समीक्षा हेतु संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से महिलाएं कितनी सशक्त हुई हैं. उनके जीवन में कितना परिवर्तन आया है, इसका आकलन आवश्यक है. साथ ही इन योजनाओं की प्रगति की भी जांच करनी होगी.
उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ निश्चित रूप से महिलाओं को मिल रहा है. इसे और कारगर, और बेहतर बनाने की जरूरत है. उन्होंने कहा की समीक्षा के साथ-साथ इन योजनाओं के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक प्रगति के लिए एक्शन प्लान भी तैयार किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >