दुखद. एनएच 133 पर गंगवारा के पास पलटी बाइक, हादसे में युवक की मौत
हंसडीहा : हंसडीहा-गोड्डा उच्च मार्ग 133 पर गंगवारा के समीप मोहली टोला के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक राजेश कुमार यादव (32) गोड्डा जिला अंर्तगत पोड़ैयाहाट थाना के द्रौपद गांव का रहनेवाला था. जो अपने गांव से नयी बाइक से ससुराल सरैयाहाट थाने के नावाडीह जा […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
हंसडीहा : हंसडीहा-गोड्डा उच्च मार्ग 133 पर गंगवारा के समीप मोहली टोला के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतक राजेश कुमार यादव (32) गोड्डा जिला अंर्तगत पोड़ैयाहाट थाना के द्रौपद गांव का रहनेवाला था. जो अपने गांव से नयी बाइक से ससुराल सरैयाहाट थाने के नावाडीह जा रहा था़ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटर साइकिल के गंगवारा स्कूल के समीप स्पीड ब्रेकर पार करने के बाद संतुलन बिगड़ गया था.
उसके बाद ही राजेश तेज आवाज के साथ बाइक सहित बीच सड़क पर गिर पड़ा. उसके सिर में गंभीर चोट लग गयी. काफी देर वह बेहोश ही पड़ा रहा. हंसडीहा थाना को सूचना मिली तो स्वयं थाना प्रभारी शैलेंद्र पांडेय घायल अवस्था में पड़े युवक को सरैयाहाट अस्पताल पहुंचाया, पर वहां राजेश कुमार यादव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया़ मृतक के शव को हंसडीहा थाने में रखा गया. जहां परिजन व रिश्तेदार पहुंचे है़ं मृतक के दो मासूम छोटे-छोटे बच्चे है़ं पत्नी सहित परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है़ मृतक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जायेगा़
कार की चपेट में आकर बाइक सवार घायल : शिकारीपाड़ा. दुमका रामपुरहाट मुख्य सड़क पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नलहची पुलिया के समीप एक बाइक एक कार के चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायल बाइक सवार कौड़ीगढ निवासी 27 वर्षीय बाबूलाल राय को बेहोशी की अवस्था पुलिस ने मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल में भर्ती कराया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहाड़ आमचुआं से बाइक पर सुनील मुर्मू व बाबूलाल राय शिकारीपाड़ा जा रहे थे. नलहची पुलिया के पास तेज गति वाले एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके से चालक कार को लेकर फरार हो गया.