कंटेनर की टक्कर से घर क्षतिग्रस्त

दुमका : नगर थाना क्षेत्र के गिलानपाड़ा मुहल्ले में दुधानी बाइपास रोड में रविवार सुबह कंटेनर एक घर में घुस गया. हादसे में किसी के हताहत की सूचना नहीं है. कंटेनर गिलानपाड़ा निवासी गोपाल अग्रवाल के घर में सुबह अचानक उस वक्त घुस गया. जब घर के लोग घर के अंदर थे. सुबह-सुबह मार्निंग वॉक […]

दुमका : नगर थाना क्षेत्र के गिलानपाड़ा मुहल्ले में दुधानी बाइपास रोड में रविवार सुबह कंटेनर एक घर में घुस गया. हादसे में किसी के हताहत की सूचना नहीं है. कंटेनर गिलानपाड़ा निवासी गोपाल अग्रवाल के घर में सुबह अचानक उस वक्त घुस गया. जब घर के लोग घर के अंदर थे. सुबह-सुबह मार्निंग वॉक पर निकलने की तैयारी कर रहे थे. घर के सामने किसी के नहीं रहने के कारण जान-माल की क्षति नहीं हुई. हादसे में मकान क्षतिग्रस्त हो गया है. कंटेनर के घर के मुख्य द्वार में घुसने से कुछ घंटे तक घर के अंदर के सदस्य बाहर नहीं निकल पाये. हादसे में कंटेनर का केबिन भी क्षतिग्रस्त हो गया. पर शुक्र था कि उसके चालक को भी किसी तरह की खरोंच नहीं लगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >