अलग-अलग हादसों में दो की मौत

दुमका : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों की मौत हो गयी. जामा थाना क्षेत्र के भूटोकोड़िया पंचायत के आमझर गांव के 26 वर्षीय अमरनाथ मुमरू की मौत पेड़ से गिर जाने से हो गयी. अमरनाथ वार्ड सदस्य था. ताड़ी चुआने के लिए वह पेड़ पर चढ़ा था. इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह […]

दुमका : जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों की मौत हो गयी. जामा थाना क्षेत्र के भूटोकोड़िया पंचायत के आमझर गांव के 26 वर्षीय अमरनाथ मुमरू की मौत पेड़ से गिर जाने से हो गयी. अमरनाथ वार्ड सदस्य था.

ताड़ी चुआने के लिए वह पेड़ पर चढ़ा था. इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह औंधे मुंह गिर पड़ा. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल लाने तक उसकी जान जा चुकी थी. सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इधर, हंसडीहा चौक से थोड़ी दूरी पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गयी. हादसा देर रात हुआ. वाहनों के गुजरने की वजह से लाश क्षत-विक्षत हो गयी थी. मिली जानकारी के मुताबिक, बौंसी के भायारीता गांव का देवचरण मिर्धा जमीन संबंधी किसी मामले को लेकर कागजात के साथ पोड़ैयाहाट के नोनबट्टा आया था. पुलिस ने दोनों ही लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तथा परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >