दर्जनों गांवों में ब्लैक आउट

सरैयाहाट : चार दिनों से बिजली की आपूर्ति बंद रहने के कारण सरैयाहाट प्रखंडवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. बिजली की दयनीय स्थिति से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. खासकर लोगों को मोबाइल चार्ज करने में […]

सरैयाहाट : चार दिनों से बिजली की आपूर्ति बंद रहने के कारण सरैयाहाट प्रखंडवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. बिजली की दयनीय स्थिति से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. खासकर लोगों को मोबाइल चार्ज करने में परेशानी हो रही है.

ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार लाने की मांग विभाग से की है. इससे लगभग सात हजार लोग प्रभावित हैं. चार दिनों से लगातार दिग्घी, भलुआ, अमघट्टा, जियाजोर, सपहा, खरना काठिया, मोतिहारा, कोरदहा समेत कई गांवों में बिजली बाधित है. विद्युत विभाग के एसडीओ ने बताया कि लगातार बारिश होने के कारण कर्मियों को काम करने में कठिनाई हो रही है.

किस ट्रांसफार्मर या किस पोल पर फॉल्ट उत्पन्न हो रहा है वह भी पता नहीं चल पा रहा है. इस कारण विद्युत आपूर्ति बहाल करने में देरी हो रही है. सुबह से सरैयाहाट बस्ती में विद्युत व्यवस्था शुरू की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >