स्कूल का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाये 45 हजार के सामान

रामगढ़ : प्रखंड के महुबना पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय महुबना में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के भंडार घर का ताला तोड़ कर करीब 45 हजार का सामान चुरा ली. इस मामले को लेकर विद्यालय के सचिव संतोष कुमार कोल ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी करायी है. सचिव श्री कोल ने बताया कि स्कूल […]

रामगढ़ : प्रखंड के महुबना पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय महुबना में अज्ञात चोरों ने विद्यालय के भंडार घर का ताला तोड़ कर करीब 45 हजार का सामान चुरा ली. इस मामले को लेकर विद्यालय के सचिव संतोष कुमार कोल ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी करायी है. सचिव श्री कोल ने बताया कि स्कूल से वाटर फिल्टर, सिलाई मशीन, दरी 4 पीस व प्रयोगशाला के समान समेत कुल 45 हजार रुपये की सामान की चोरी की गयी है. बताया कि गुरुवार को सुबह जब वह स्कूल पहुंचे तो भंडार गृह का ताला टूटा हुआ था. अंदर से सामना गायब था. इसकी सूचना उसने विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष को भी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >