बासुकिनाथ : पंचायत चुनाव संपन्न होने में ढाई साल बीत चुके हैं. हक व अधिकार के लिए जिप सदस्य चंद्रशेखर यादव की अध्यक्षता में पंचायत जनप्रतिनिधि संघ ने मंगलवार को जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना दिया. सरकार की गलत नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की. राज्य सरकार ने पंचायत प्रतिनिधियों को उसका हक व अधिकार न देकर पंचायत प्रतिनिधियों को अपमानित किया है. जिप सदस्य ने कहा कि सरकार की दोरंगी नीतियों के कारण अबतक पंचायत प्रतिनिधियों को उसका हक एवं अधिकार नहीं मिल पाया. उन्होंने बताया कि पंचायती राज अधिनियम 2001 की धारा 78 के पंचायती राज के तहत 29 विषयों का समाविष्ट किया गया है. झारखंड सरकार में 13 विभागों की सेवा पंचायती राज को दिया गया है.
उन्होंने बताया कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज एवं बाल कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, पशुपालन व मत्स्य पालन, पेयजल व स्वच्छता, उद्योग, ग्रामीण विकास, कला संस्कृति, वन एवं पर्यावरण आदि विभागों को पंचायती राज व्यवस्था में शामिल किया गया है. बावजूद पंचायत प्रतिनिधि का इन विभागों में कुछ नहीं चलता है. मौके पर पंचायत समिति सदस्य श्रवण कुमार गुप्ता, नवीन कुमार राव, पोपीला देवी, पूर्व उपप्रमुख प्रयाग मंडल, प्रदीप यादव, शिवलाल सोरेन, प्रियांका देवी, देवीलाल मुर्मू, त्रिभुवन यादव, मिताय महतो, खलील मियां, रंजीत मरीक, निर्मल राउत, मनोज कुमार दास, खलील मियां, जयकांत मंडल, जयप्रकाश शर्मा, सफरूद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे.
