दुमका नगर : सदर अस्पताल में मरीजों के ऑपरेशन में आनेवाली परेशानी व चिकित्सकों द्वारा लगातार उठायी जानेवाली मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने ग्राउंड फ्लोर में दो ऑपरेशन थियेटर का निर्माण करा रहा है. अभी सदर अस्पताल में एक ही ऑपरेशन थियेटर है. इसमें ऑपरेशन से लेकर ड्रेसिंग और सिजेरियन तक किया जाता है. एक ऑपरेशन करते-करते इमरजेंसी की स्थिति आ जाये, तो अभी उस तड़पते मरीज को इंतजार करने के अलावा कुछ विकल्प नहीं बचता. संबंधित डाॅक्टर के लिए भी मजबूरी बन जाती है. अतिरिक्त ऑपरेशन थियेटर की सुविधा नहीं रहने के कारण मरीज के साथ साथ चिकित्सक को भी ऑपरेशन थियेटर के खाली होने का इंतजार करना पड़ता था.
ऑपरेशन करने-कराने की वेटिंग होगी खत्म
दुमका नगर : सदर अस्पताल में मरीजों के ऑपरेशन में आनेवाली परेशानी व चिकित्सकों द्वारा लगातार उठायी जानेवाली मांग को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने ग्राउंड फ्लोर में दो ऑपरेशन थियेटर का निर्माण करा रहा है. अभी सदर अस्पताल में एक ही ऑपरेशन थियेटर है. इसमें ऑपरेशन से लेकर ड्रेसिंग और सिजेरियन तक किया जाता है. […]

किस तरह की होगी सुविधा
सदर अस्पताल में दो नये ऑपरेशन थियेटर के बन जाने से मरीजों का इलाज सुचारु रूप से किया जा सकेगा. सभी ऑपरेशन थियेटर में अलग-अलग काम होने के कारण मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. ग्राउंड फ्लोर में ओटी बनने से मरीजों को पास में ही एक्स-रे यूनिट की सुविधा मिलेगी और मरीजों को पुरुष कक्ष तक ले जाने आने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. अलग-अलग ऑपरेशन थियेटर में ऑपरेशन या ड्रेसिंग कार्य होने से संक्रमण के खतरे से भी बचा जा सकता है.
मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिये ग्राउंड फ्लोर में हड्डी रोग विशेषज्ञ के केबिन के साथ ही दो ऑपरेशन थियेटर बनाये जा रहे हैं. एक ऑपरेशन थियेटर में केवल हड्डी रोग का इलाज किया जायेगा. दूसरे में सर्जरी केस व संक्रमित मरीजों का इलाज किया जायेगा. उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रहे ऑपरेशन थियेटर के बीच पार्टीशन देकर केबिन बना दिया जायेगा, ताकि मरीज के परिजन व बाहरी लोग जूता चप्पल पहनकर अंदर प्रवेश न कर सके.
-डॉ विनोद कुमार सिन्हा, डीएस, सदर अस्पताल दुमका