शादी समारोह में डांस की तो पति ने कर दी हत्या

दुमका : जिले के सदर प्रखंड के धमना गांव में शादी समारोह में पत्नी का डांस करना एक पति को इतना नागवार गुजरा कि उसने बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी. जिससे उसकी जान चली गयी. पत्नी की हत्या के जुर्म में आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के […]

दुमका : जिले के सदर प्रखंड के धमना गांव में शादी समारोह में पत्नी का डांस करना एक पति को इतना नागवार गुजरा कि उसने बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी. जिससे उसकी जान चली गयी. पत्नी की हत्या के जुर्म में आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र धमना गांव की रहने वाली सुनीता हांसदा ने बताया कि रविवार को गांव में एक शादी थी. जिसमें अन्य महिलाओं की तरह उसकी मां धनमुनी किस्कू भी डांस कर रही थी. देर रात तक उसके नहीं आने पर उसके पिता आग-बबूला हो गये और वे उसे लाने शादी घर गये.

शादी समारोह मेें…
वहां पत्नी को डांस करते देख पति चंदराय का गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच चुका था. वहां से उसने पत्नी धनमुनी को खींच कर बाहर निकाला तथा बेरहमी से उसकी पिटाई की. अंदुरुनी चोट लगने से वह दर्द से परेशान रही. वह भी पति के व्यवहार से इतनी आहत रही कि खाना-पीना बंद कर दिया. पर पति ने इलाज नहीं कराया और न ही उसे मनाने की कोशिश की. इस बीच मंगलवार की रात उसने दम तोड़ दिया. बेटी सुनीता के बयान पर ही दर्ज की गयी प्राथमिकी पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने पिता को जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर कामेश्वर कुमार सिंह ने बताया कि चंदराय के खिलाफ भादवि की दफा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.
सदर प्रखंड के धमना गांव की घटना
पति गया जेल
बेटी के बयान मामला दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >