छह राजनीतिक दलों पर एफआइआर

दुमका : लोकसभा चुनाव को लेकर दुमका में छह प्रमुख राजनीतिक दलों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. भाजपा, झामुमो, आजसू पार्टी, झाविमो और कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्षों तथा मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोरचा के नेता दामोदर सिंह मेलर के खिलाफ चुनाव की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. दामोदर […]

दुमका : लोकसभा चुनाव को लेकर दुमका में छह प्रमुख राजनीतिक दलों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. भाजपा, झामुमो, आजसू पार्टी, झाविमो और कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्षों तथा मेलर आदिम जनजाति संघर्ष मोरचा के नेता दामोदर सिंह मेलर के खिलाफ चुनाव की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. दामोदर सिंह मेलर गोड्डा लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी भी हैं. एसडीओ सह प्रभारी पदाधिकारी आचार संहिता कोषांग सुधीर कुमार ने बताया कि आजसू पार्टी के खिलाफ नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है.

आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष पर यह दूसरा मामला है. झामुमो, झाविमो और भाजपा के खिलाफ दुमका मुफस्सिल थाना में एवं मेलर संगठन और कांग्रेस के खिलाफ जामा थाना में मामला दर्ज कराया गया है. ये मामले परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता सुनीत कुमार की रिपोर्ट पर दर्ज करवाये गये हैं. सभी छह मामले दीवार लेखन से संबंधित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >