सरकारी कुएं की ईंटों से बन रहा घर

दलाही : बेलियाजोड़ पंचायत अंतर्गत आसनसोल गांव में ‘जल है जान है’ योजना के तहत निर्मित कुएं की ईंट को निकालकर लाभुक अपने मकान में लगा रहा है. इसकी लिखित शिकायत ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से की है. गांव के भीम राउत, अनिता देवी, जयप्रकाश सिंह, रामपद महतो, काजल सिंह, दामोदर मंडल, जितेन महतो, […]

दलाही : बेलियाजोड़ पंचायत अंतर्गत आसनसोल गांव में ‘जल है जान है’ योजना के तहत निर्मित कुएं की ईंट को निकालकर लाभुक अपने मकान में लगा रहा है. इसकी लिखित शिकायत ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से की है.

गांव के भीम राउत, अनिता देवी, जयप्रकाश सिंह, रामपद महतो, काजल सिंह, दामोदर मंडल, जितेन महतो, कांचन सिंह, तारापद महातो, पूरण सिंह, श्यामसुंदर महतो, उज्जवल सिंह, गया प्रसाद आदि ने बताया कि वर्ष 1993-94 में निवास महतो के नाम से एकरारनामा कर 20 फीट गहरा कूप बनाया गया था. इससे दो टोला के लोग पानी लेते थे. लेकिन निवास महतो द्वारा मिट्टी व बालू डालकर कुएं को ढका जा रहा है.जिससे ग्रामीमों के सामने पेयजल समस्या उत्पन्न हो गयी है.

इस संबंध में मसलिया बीडीओ बैद्यनाथ कामती ने बताया कि जांच के लिए पंचायत सचिव आदेश दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने पर दोषी व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >