युवक की पत्नी भी 23 जून से लापता
जामा : जामा थाना पुलिस के सघन प्रयास के बावजूद अपहृत युवक श्याम वघोत का सुराग नहीं मिल पा रहा है. श्याम बागझोपा का रहने वाला है. युवक के परिजनों द्वारा जामा थाना में कांड संख्या 40/17 के तहत अपहरण का मामला दर्ज कराया था. वही टेंगधोवा पंचाय के दलदली गांव के फागु सोरेन की पत्नी का भी पता नहीं चल पाया है. फागू की पत्नी 23 जून की रात से ही लापता है. हालांकि पुलिस द्वारा उक्त दोनों की तलाश जारी है.
