दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा हूल दिवस समारोह में आमंत्रित कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू से टॉपर छात्रों को मिलने का मौका मिल सकता है. वीसी प्रो मनोरंजन प्रसाद सिन्हा इसके लिए पहल कर रहे हैं. उन्होंने सत्र 2012-2015 में स्नातक व सत्र 2015 में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त करने वाले तमाम विषयों के टॉपर्स को हूल दिवस के एक दिन पूर्व 29 जून को विश्वविद्यालय में आमंत्रित किया है. परीक्षा नियंत्रक राजकुमार झा ने बताया कि जिन छात्रों को आमंत्रित किया गया है,
उनमें यूजी टॉपर के रूप में शिप्रा कुमारी, मो असीमुद्दीन, अभिनव आनंद, श्वेता कुमारी, नंदलाल झा, रीना कुमारी, सबीना बानू, कुंदन कुमार साह, चांदनी कुमारी, नेहा, सोमनाथ दास, स्नेहा रानी, स्मृति कुमारी सिंह, हीना खातून, पलक राजपाल, पल्लवी कुमारी, विमल मरांडी, शुभ्र मलय दास, मो सज्जाद आलम, कहकसां तरन्नुम, राजेश मंडल व अंकिता आनंद तथा पीजी टॉपर के रूप में कुणाल कुमार, लुसी क्रिस्टिना हेंब्रम, देवनाथ सोरेन, अन्नवेशा राय, बेनजीर अंसारी व प्रदीप कुमार भंडारी आदि शामिल हैं.
