दुमका में लाठी से पीट कर की पत्नी की हत्या

दुमका : मुफ्फिसल थाना क्षेत्र के हिजला के समीप धतिकबोना गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. मृतका के भाई भगमल हेंब्रम ने बताया कि उसकी बहन 22 वर्षीय लुखी हेंब्रम की शादी 2014 में प्रदीप मरांडी के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही प्रदीप उसकी बहन […]

दुमका : मुफ्फिसल थाना क्षेत्र के हिजला के समीप धतिकबोना गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. मृतका के भाई भगमल हेंब्रम ने बताया कि उसकी बहन 22 वर्षीय लुखी हेंब्रम की शादी 2014 में प्रदीप मरांडी के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही प्रदीप उसकी बहन के साथ झगड़ा और मारपीट करते रहता था. बताया कि शुक्रवार की सुबह उसे बहन के मौत की खबर मिली. गांव पहुंचने पर पड़ोसियों ने बताया कि शराब के नशे में धुत होकर प्रदीप ने लुखी के साथ झगड़ा किया था. इसी क्रम में उसने लाठी से उसे काफी पीटा था. जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतका के भाई के बयान पर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >