बिजली पानी की समस्या से लोग चिंतित

वार्ड पड़ताल वार्ड नंबर-22 में कूड़ेदान समेत जल जमाव की समस्या बरकरार, लाइट का भी बुरा हाल दुमका : वार्ड 22 के लोग बिजली, पानी, गंदगी व अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं से रोजना दो चार हो रहे हैं. गरमी के कारण जलस्तर नीचे चले जाने से पेयजल की भी समस्या उत्पन्न हो गयी है. शहर के […]

वार्ड पड़ताल वार्ड नंबर-22 में कूड़ेदान समेत जल जमाव की समस्या बरकरार, लाइट का भी बुरा हाल

दुमका : वार्ड 22 के लोग बिजली, पानी, गंदगी व अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं से रोजना दो चार हो रहे हैं. गरमी के कारण जलस्तर नीचे चले जाने से पेयजल की भी समस्या उत्पन्न हो गयी है.
शहर के वार्ड नंबर-22 के लोग बिजली और सफाई को लेकर परेशान हैं. वार्डवासियों की माने तो नगर पर्षद क्षेत्र में होने के बावजूद ग्रामीणों को बिजली का ही लाभ मिल रहा है. इससे आये दिन बिजली की समस्या से परेशान रहना पड़ता है. वहीं सफाई पर भी विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा है. वार्ड की नालियों में जल-जमाव और सड़क किनारे गंदगी फैली रहती है.
वार्ड में कूड़ेदान की भी कमी है. जिस कारण कचरा सड़क किनारे पड़ा रहता है. वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड की सफाई अपने से करना पड़ता है. इस वार्ड में पेयजल की भी व्यवस्था नहीं है. वार्ड में गर्मी आते ही जलस्तर नीचे चला जाता है. अब भी कई घरों को सप्लाई वॉटर का कनेक्शन नहीं मिला है. वार्डवासी यहां स्थित लाल पोखर के भी जिर्णोद्धार की मांग कर रहे हैं.
कहते हैं वार्डवासी
इस वार्ड के लोग बिजली की समस्या से परेशान हैं. नगर क्षेत्र में रहने के बावजूद ग्रामीणों को बिजली का लाभ मिल रहा है. आये दिन बिजली खराब ही रहती है. नालियों की सफाई ठीक से नहीं की जाती है. जिस कारण जल जमाव की स्थिति बनी रहती है. यहां सफाई अपने से करनी पड़ती है.
– शेखर राउत
सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. बारिश होने पर नालियों की गंदगी सड़कों पर आ जाती है. लोग बिजली की समस्या से भी परेशान रहते हैं. वार्ड में गर्मियों में जलस्तर नीचे चले जाता है. अब भी कई घरों में सप्लाई वॉटर का कनेक्शन नहीं हो पाया है. इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है मगर कोई पहल नहीं हो रही है.
– हेमंत कुमार प्रतिम
वार्ड में कूड़ेदान की भारी कमी है. जिसके कारण पूरे वार्ड में गंदगी का अंबार पसरा हुआ है. इसे देखने वाला कोई नहीं है. इसके साफ-सफाई को लेकर कोई भी गंभीर नहीं है. वहीं बरसात में नालियों का पानी सड़कों पर आ जाता है. इस पर पहल होनी चाहिए. पानी निकासी की सटीक व्यवस्था होनी चाहिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >