विधि सचिव पहुंचे व्यवहार न्यायालय
दुमका : विधि सचिव सह विधि परामर्शी विमलेंदु भूषण मंगलपूर्ति सोमवार को दुमका व्यवहार न्यायालय पहुंचे. व्यवहार न्यायालय के मध्यस्थता हॉल में दुमका के लेख्य प्रमाणक पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इसमें उन्होंने उनके कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. नोटरी पदाधिकारियों को मैरेज एक्ट व स्पेशल मैरेज एक्ट के तहत मैरेज सर्टिफिकेट के एफिडेविट करने से परहेज करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि वेलफेयर का टिकट पर्याप्त मात्र में उपलब्ध है.
इसके लिए पंचिंग मशीन की भी व्यवस्था की जा रही है. इस अवसर पर न्यायिक दंडाधिकारी सह रजिस्ट्रार अमरेश कुमार, लेख्य प्रमाणक पदाधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद अखिल, नंदकिशोर अंबष्ठ, सलीम अंसारी, मनोज साह, शमशाद अंसारी, दीनानाथ साह, प्रदीप कुमार सिन्हा एवं सविंद्र कुमार सहाय आदि थे.
