संप में 19 व 21 को झमाझम बारिश की संभावना

दुमका : उपराजधानी दुमका समेत पूरे संतालपरगना में अगले पांच दिनों में खेती के लिए अच्छी बारिश होने की संभावना है. 19 जून को दुमका में जहां 15 मिलीमीटर बारिश की संभावना जतायी गयी है, वहीं 21 जून को यहां 34 मिलीमीटर बारिश होगी, ऐसा पूर्वानुमान किया गया है. राष्ट्रीय मौसम विज्ञान विभाग से मिले […]

दुमका : उपराजधानी दुमका समेत पूरे संतालपरगना में अगले पांच दिनों में खेती के लिए अच्छी बारिश होने की संभावना है. 19 जून को दुमका में जहां 15 मिलीमीटर बारिश की संभावना जतायी गयी है, वहीं 21 जून को यहां 34 मिलीमीटर बारिश होगी, ऐसा पूर्वानुमान किया गया है. राष्ट्रीय मौसम विज्ञान विभाग से मिले ताजा पूर्वानुमान बुलेटिन के मुताबिक 17 से लेकर 21 जून तक आकाश में बादल छाये रहेंगे, पर 20 एवं 21 जून को घने बादल छाये रहने की उम्मीद है. हालांकि इस दौरान अधिकतम तापामान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच तथा न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
मौसम आधारित कृषक सलाह जारी करते हुए क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के सह निदेशक डॉ बीके भगत ने बताया कि किसान उपरी जमीन पर धान की सीधी बुआई 30 जून तक कर दें. खेत की जोताई कर सड़े हुए गोबर की खाद 2 टन, नीम या करंज खल्ली 200 किलोग्राम और कीट मकोड़े से बचाव के लिए कार्बाफ्यूरान 3 जी 12 किलोग्राम या फोरेट 10 जी 4 किलोग्राम प्रति एकड़ की दर से डालकर पाटा चला कर मिला दें.
उपरी जमीन के लिए उन्होंने उन्नत किस्म के रुप में वंदना, बिरसा धान, बिरसा विकास धान 108, 109 एवं 110 की सीधी बुआई के लिए खेत तैयार कर लेने की सलाह दी है. मध्यम जमीन के लिए आइआर 36, अंजली, नवीन, सहभागी, ललाट, सुगंधा , बीआर 10, बिरसामति, प्रोएग्रो 6444 तथा निचली जमीन में स्वर्णा अर्थात एमटीयू 7029, राजश्री, शंभा मंसुरी, प्रोएग्रो 6444 की रोपाई करने की सलाह दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >