कार्यस्थल से नदारद मिले थे मजदूर
दलाही : प्रखंड कार्यालय के विकास भवन सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी नरेश रजक की अध्यक्षता में रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव के साथ एक बैठक संपन्न हुईं. बैठक में पूर्ण-अपूर्ण योजनाओं की समीक्षा करते हुए रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिवों को बरसात से पूर्व सभी डोभा पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. मौके पर बीडीओ श्री रजक ने शून्य जीओ टैग पंचायतों के रोजगार सेवक को प्रतिदिन 20 जियो टैग करने का निर्देश दिया.
हाड़ोरायडीह , कठालिया, खुटोजोड़ी, कुसुमघाट्टा, मसानजोर एवं रानीघाघर पंचायत में सौ मजदूर कार्यरत नहीं पाये जाने पर रोजगार सेवक को स्पष्टीकरण पूछा गया. उपविकास आयुक्त दुमका द्वारा कठालिया पंचायत के रोजगार सेवक पारू वास्की के अंसंतोषजनक कार्य से बरखास्त करने का निर्देश पर उक्त पंचायत के पंचायत सचिव शलेनटीएस मुर्मू को रोजगार सेवक का भी प्रभार दिया गया. मौके पर बीपीओ संदीप कुमार,गीता टुडू, पंस गौतम कुमार, सुधीर मुर्म, रवि मंडल, अविनाश, भगीरथ कुंवर, रोसे राजकुमार, श्रीकांत, काजल व रंजीत आदि मौजूद थे.
