पति से हुई अनबन, लगा ली फांसी

सरैयाहाट : प्रखंड के बाबूपुर हरिजन टोला में एक 30 वर्षीय महिला मनोरमा देवी ने आम के पेड़ में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. खबर मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. पुलिस घटना की गहन छानबीन में जुट गयी है. परिजनों का कहना […]

सरैयाहाट : प्रखंड के बाबूपुर हरिजन टोला में एक 30 वर्षीय महिला मनोरमा देवी ने आम के पेड़ में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. खबर मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया. पुलिस घटना की गहन छानबीन में जुट गयी है. परिजनों का कहना है कि बीती रात मनोरमा का उसके पति पलटन दास के साथ किसी मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था. छोटी- मोटी बात तू-तू-मैं-मैं में बदल गयी थी. इसी बात को लेकर वह देर रात घर से निकल गयी. परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर कहीं पता नहीं चला. सुबह ग्रामीणों ने उसे फंदे से लटकता पाया. मृतका के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >