गैस वितरण कार्यक्रम में नहीं आये मंत्री

विद्यासागर : करमाटांड़ के सीताकाटा पंचायत भवन में सोमवार को गैस वितरण करने के लिए मंत्री के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया. लोग इतने उकता गये थे कि उन्होंने वहां मौजूद बीडीओ को बंधक बना लिया. दो घंटे तक ग्रामीण बीडीओ से गैस वितरण की मांग करते रहे. बता दें कि गैस […]

विद्यासागर : करमाटांड़ के सीताकाटा पंचायत भवन में सोमवार को गैस वितरण करने के लिए मंत्री के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया. लोग इतने उकता गये थे कि उन्होंने वहां मौजूद बीडीओ को बंधक बना लिया. दो घंटे तक ग्रामीण बीडीओ से गैस वितरण की मांग करते रहे. बता दें कि गैस वितरण मंत्री रणधीर सिंह को ही करना था. दो घंटे के हाइवोल्टेज ड्रामे के बाद बीडीओ प्रभाकर मिर्धा ने ग्रामीणों के बीच 100 गैस सिलेंडर व चूल्हों का वितरण कर दिया. इसके बाद ग्रामीण माने. उज्ज्वला योजना के तहत गैस वितरण का कार्यक्रम पहले से ही तय था.

आक्रोशित लाभुकों ने…
पूर्व निर्धारित था कार्यक्रम : सोमवार को उज्ज्वला योजना के तहत गैस वितरण का कार्यक्रम पहले से तय था. इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री रणधीर सिंह द्वारा सिलिंडर वितरण करना था. मंत्री के गोड्डा चले जाने के कारण वे सोमवार को उक्त कार्यक्रम में नहीं आ पाये. ग्रामीणों को लग गया कि मंत्री नहीं आये हैं तो उन्हें गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा.
दो घंटे बाद बीडीओ ने ही बांट दिये 100 कनेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >