बेलहर का मोस्टवांटेड दशरथ उर्फ बंगटा सरैयाहाट में गिरफ्तार

सरैयाहाट/दुमका : दुमका जिले के सरैयाहाट थाना पुलिस ने रविवार को बांका जिले के बेलहर थानाक्षेत्र के मोस्टवांटेड दशरथ पंडित उर्फ बंगटा पंडित को गिरफ्तार कर लिया है. दशरथ उर्फ बंगटा अपना नाम बदलकर अलग-अलग ठिकानों पर रहता था. बेलहर थाना में कई अापराधिक कांडों में वह नामजद अभियुक्त रहा है. बिहार-झारखंड बॉर्डर सरैयाहाट थाना […]

सरैयाहाट/दुमका : दुमका जिले के सरैयाहाट थाना पुलिस ने रविवार को बांका जिले के बेलहर थानाक्षेत्र के मोस्टवांटेड दशरथ पंडित उर्फ बंगटा पंडित को गिरफ्तार कर लिया है. दशरथ उर्फ बंगटा अपना नाम बदलकर अलग-अलग ठिकानों पर रहता था. बेलहर थाना में कई अापराधिक कांडों में वह नामजद अभियुक्त रहा है.

बिहार-झारखंड बॉर्डर सरैयाहाट थाना क्षेत्र मधुडिंडा गांव के समीप वह इन दिनों अपना नाम बदल कर रह रहा था. पिछले दिन इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव में एक व्यक्ति से विवाद हुआ था. उसने उस व्यक्ति की मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली थी. इसकी खबर जब थाना पुलिस को हुई तो उसे मधुडिन्डा गांव के समीप से धर दबोचा गया. पुलिस के समक्ष उसने बेलहर थाने में अापराधिक कांडों में शामिल होने की बात का खुलासा किया.

बेलहर का मोस्टवांटेड…
पुलिस ने उक्त अपराधी से पूछताछ के बाद बेलहर थाना पुलिस को यहां बुलवाया और उक्त अपराधी को सुपुर्द कर दिया. बताया गया कि दशरथ कई अापराधिक कांडों में शामिल है. पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >