17 वर्षीय युवती ने जहर खाकर दी जान

रानीश्वर : थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मोड़ के एक 17 वर्षीय युवती के जहर खाकर जान देने का मामला प्रकाश में आया है़ परिजनों को इसकी भनक लगते ही आनन-फानन में युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीश्वर में भर्ती कराया. सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रीतम कुमार दत्त ने बताया कि सीएचसी में युवती को […]

रानीश्वर : थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मोड़ के एक 17 वर्षीय युवती के जहर खाकर जान देने का मामला प्रकाश में आया है़ परिजनों को इसकी भनक लगते ही आनन-फानन में युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीश्वर में भर्ती कराया. सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रीतम कुमार दत्त ने बताया कि सीएचसी में युवती को अंतिम समय में परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया था़ भर्ती होने के कुछ ही देर बाद वह दम तोड़ दी़ युवती का नाम लक्खी नुनिया बताया जा रहा है. इसकी सूचना पुलिस को मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी फरीद आलम ने बताया कि केस दर्ज किया गया है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >