विधायक प्रदीप यादव को मोतियाबिंद जेल से इलाज कराने पहुंचे अस्पताल

कड़ी सुरक्षा में जांच के बाद वापस भेजे गये जेल एक आंख में है मोतियाबिंद की शिकायत दुमका : केंद्रीय जेल में बंद झाविमो महासचिव प्रदीप यादव को आंख की शिकायत होने पर मंगलवार को पुराने अस्पताल में चल रहे नेत्र अस्पताल में लाया गया. जेल से उन्हें कड़ी सुरक्षा में जांच के लिये लाया […]

कड़ी सुरक्षा में जांच के बाद वापस भेजे गये जेल

एक आंख में है मोतियाबिंद की शिकायत
दुमका : केंद्रीय जेल में बंद झाविमो महासचिव प्रदीप यादव को आंख की शिकायत होने पर मंगलवार को पुराने अस्पताल में चल रहे नेत्र अस्पताल में लाया गया. जेल से उन्हें कड़ी सुरक्षा में जांच के लिये लाया गया था. उनकी आंख की जांच डॉ निशीत झा ने की. जिसके बाद आई ड्राॅप देने के बाद करीब दस से पंद्रह मिनट तक डॉ ने अपनी देखरेख में अपने पास रखा. विधायक को एक आंख में मोतियाबिंद की शिकायत है और दूसरी की रोशनी कम होती जा रही है. जांच के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया. डॉ निशित ने बताया कि मोतियाबिंद की वजह से रोशनी पर असर पड़ा है. बायीं आंख में दर्द हो रहा था. जांच रिपोर्ट तैयार कर सिविल सर्जन को सुपुर्द कर दी जायेगी. करीब एक माह से जेल में बंद विधायक पहले पीठ और अब आंख में दर्द से परेशान.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >