साइबर अपराध के पैसे से जूलरी खरीदने वाले आरोपी को पश्चिम बंगाल की आसनसोल पुलिस ने गुरुवार को सरायढेला से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित पूर्वी टुंडी का मैरानवाटांड़ निवासी विश्वजीत कुमार दास है. आसनसोल पुलिस के मुताबिक इसके खिलाफ कई सबूत मौजूद हैं और उसी के आधार पर इसकी गिरफ्तारी की गयी. पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल में साइबर अपराधियों द्वारा विभिन्न माध्यम से लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और उसका खाता को खाली करते हैं. विश्वजीत का काम है कि साइबर ठगी के दौरान जो भी रुपया आये उन रुपयों से विभिन्न जूलरी दुकान में जाकर सोने व हीरे के जेवर खरीद ले. कुछ दिन पहले भी उसने आसनसोल की एक जूलरी दुकान से खरीदारी की थी, लेकिन जब तक पुलिस को जानकारी मिली वह भाग चुका था. इसके बाद गुरुवार को पुलिस को जानकारी मिली को वह सरायढेला की दुकान से जूलरी खरीदने पहुंचा है. सरायढेला थाना की पुलिस के सहयोग से उसे आसनसोल पुलिस ने धर दबोचा.
Dhanbad News: साइबर अपराध के पैसों से जेवर खरीद रहा युवक गिरफ्तार

Dhanbad News: साइबर अपराध के पैसों से जेवर खरीद रहा युवक गिरफ्तार
Copied link
पश्चिम बंगाल की आसनसोल पुलिस ने आरोपित को सरायढेला से दबोचा. पूर्वी टुंडी के मैरानवाटांड का रहने वाला है आरोपित विश्वजीत कुमार दास.