चिरागोड़ा श्मशान रोड में युवक की हत्या, नहीं हो सकी शिनाख्त

छाती से खून निकलने और गला दबाने का दाग था मौजूद

वरीय संवाददाता, धनबाद,

धनबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर श्मशान रोड स्थित श्मशान के सामने के जंगल में शनिवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने धनबाद थाना को दी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. इस दौरान आसपास के लोगों ने मृत युवक की शिनाख्त करायी गयी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पायी थी. हालांकि कुछ लोगों ने उसे पहले देखने की बात कही, पर कौन है और कहां से आया है यह बताने में वो असमर्थ रहे.

छाती से निकल रहा था खून :

युवक की उम्र लगभग 28 साल बतायी गयी है. पुलिस के अनुसार उसकी छाती से खून निकला था और गले पर भी निशान था. घटनास्थल से किसी तरह का कोई सामान या कोई हथियार बरामद नहीं हुआ. पुलिस को शक है कि हत्या कहीं और कर यहां जंगल में उसकी लाश फेंक गये होंगे अपराधी.

स्थानीय लोगों ने कहा :

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त युवक को मुहल्ला और हीरापुर क्षेत्र में कई बार देखा गया है, पर कौन है यह उन्हें नहीं पता. दूसरी ओर धनबाद थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि मामला हत्या का है और शव को सुरक्षित रख लिया गया है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, जल्द मामले का उदभेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >