एनएच-19 पर भीषण हादसा, बल्कर टैंकर में पीछे से घुसी एक्सयूवी; तीन गंभीर

एनएच-19 पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक एक्सयूवी बल्कर टैंकर से जा टकराई. इस टक्कर में गाड़ी सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गहिरा स्थित एनएच-19 (दिल्ली लेन) पर बुधवार तड़के करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसा हुआ. बंगाल से धनबाद की ओर जा रही एक्सयूवी (डब्ल्यूबी18एबी2891) ने आगे चल रहे बल्कर टैंकर (एनएल01एई2982) में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक्सयूवी चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज एसएनएमएमसीएच, धनबाद में चल रहा है.

टक्कर के बाद वाहन में फंस गये तीनों घायल

दुर्घटनाग्रस्त वाहन का फोटो | Prabhat Khabar Network

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्सयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और उसमें सवार तीनों लोग वाहन के अंदर फंस गये. सूचना मिलने पर गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद तीनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया.

बंगाल से धनबाद आ रहे थे एक्सयूवी सवार

बताया गया कि एक्सयूवी में सवार तीनों लोग बंगाल से धनबाद की ओर आ रहे थे. गहिरा के पास आगे चल रहा बल्कर टैंकर धीमी गति से आगे बढ़ रहा था. इसी दौरान पीछे से आ रही एक्सयूवी अनियंत्रित होकर टैंकर से जा टकरायी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण यातायात हुआ प्रभावित

दुर्घटना के बाद एनएच-19 पर कुछ देर तक वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सड़क पर क्षतिग्रस्त एक्सयूवी और टैंकर के खड़े रहने से यातायात प्रभावित हुआ. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका.

दुर्घटना के बाद सड़क पर लगी जाम | Prabhat Khabar Network

घायलों की पहचान में जुटी पुलिस

गोविंदपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. समाचार पोस्ट किये जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस उनके नाम-पते की जानकारी जुटाने में लगी थी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jahangir ansari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >