Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में एसइसीएल के अधिकारियों के लिए कार्यशाला शुरू

आइआइटी आइएसएम के प्रबंधन अध्ययन एवं औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग की ओर से एसइसीएल, बिलासपुर के सहयोग से पांच दिवसीय एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम (इडीपी) सोमवार से शुरू किया गया

धनबाद.

आइआइटी आइएसएम के प्रबंधन अध्ययन एवं औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग की ओर से दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसइसीएल), बिलासपुर के सहयोग से पांच दिवसीय एग्जीक्यूटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम (इडीपी) की शुरुआत सोमवार से की गयी. यह कार्यक्रम छह जून तक आयोजित किया जायेगा. इसका उद्देश्य एसइसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों को परियोजना निष्पादन और वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में रणनीतिक दक्षता प्रदान करना है. कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने ऑनलाइन किया. संचालन प्रो. रश्मि सिंह और प्रो. नीलाद्रि दास कर रहे हैं. कार्यशाला में आधुनिक सॉफ्टवेयर, नेटवर्क तकनीक, जोखिम विश्लेषण और सतत विकास जैसे विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिए जा रहे हैं. प्रमुख वक्ताओं में प्रो. प्रमोद पाठक, प्रो. जेके पटनायक, प्रो. संदीप मंडल, प्रो. गणेश शुक्ला आदि विशेषज्ञ शामिल हैं. एसइसीएल की ओर से अध्यक्ष हरीश दुहन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >