पश्चिमी टुंडी में फिर पहुंचा 30 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत; फसलों को नुकसान

दो दर्जन से अधिक हाथियों का एक झुंड पश्चिमी टुंडी क्षेत्र में वापस आ गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में दहशत फैल गई है. हाथियों ने रास्ते में फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है और शीतलपुर में एक चहारदीवारी भी तोड़ दी है.

टुंडी. दो दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड एक बार फिर पश्चिमी टुंडी क्षेत्र में पहुंच गया है. गुरुवार की रात हाथियों का झुंड मनियाडीह और गोयदहा होते हुए निमोरी जंगल पहुंच गया. हाथियों के क्षेत्र में पहुंचने की सूचना से आसपास के गांवों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

शीतलपुर में हाथियों ने तोड़ी चहारदीवारी

रास्ते में फसलों को पहुंचाया नुकसान

ग्रामीणों के अनुसार, झुंड में करीब 30 हाथी हैं. हाथी मनियाडीह थाना के बगल से शीतलपुर होते हुए गोयदहा के रास्ते निमोरी-बोरा पहाड़ी जंगल की ओर पहुंचे. इस दौरान हाथियों ने रास्ते में खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया.

ये भी पढ़ें: धनबाद में मछुआरों को मिलेगी मोटर वाली नाव, 90 प्रतिशत तक अनुदान; आठ अक्टूबर तक आवेदन

शीतलपुर में चहारदीवारी तोड़ी

हाथियों के झुंड ने शीतलपुर में सिकंदर मंडल की चहारदीवारी भी तोड़ दी. हाथियों के दोबारा क्षेत्र में पहुंचने से ग्रामीणों में भय बढ़ गया है. ग्रामीण हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और झुंड के जंगल की ओर जाने के बाद राहत की उम्मीद कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrasekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >