धनबाद लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से जुड़े सरकारी अस्पतालों में मरीजों और दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध करायी जायेगी. इसके लिए लघु सिंचाई प्रमंडल, धनबाद की ओर से अतिअल्पकालीन कोटेशन आमंत्रित किया गया है. यह व्यवस्था वित्तीय वर्ष 2025-26 में सांसद मद से की जायेगी.
अस्पतालों को मिलेगा व्हीलचेयर
योजना के तहत अस्पतालों में सार्वजनिक उपयोग के लिए व्हीलचेयर की आपूर्ति की जानी है. इसके लिए मैनुअल या मोटर चालित व्हीलचेयर की आपूर्ति का प्रावधान रखा गया है. अस्पतालों में व्हीलचेयर उपलब्ध होने से मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने में सहूलियत होगी.
14 अगस्त तक जमा होगा कोटेशन
व्हीलचेयर की आपूर्ति के लिए इच्छुक आपूर्तिकर्ता 14 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक अपना कोटेशन लघु सिंचाई प्रमंडल, धनबाद के कार्यालय में जमा कर सकेंगे. निर्धारित समय के बाद उसी दिन दोपहर तीन बजे कोटेशन खोला जायेगा. विभाग ने कम समय में प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिअल्पकालीन कोटेशन आमंत्रित किया है.
सार्वजनिक उपयोग के लिए होगी सुविधा
व्हीलचेयर का उपयोग अस्पतालों में सार्वजनिक सुविधा के रूप में किया जायेगा. लघु सिंचाई प्रमंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार पूरी खरीद प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत पूरी की जायेगी.
