धनबाद. बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब उपभोक्ताओं को बार-बार कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने धनबाद विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के विभिन्न डिवीजन और सब-डिवीजन में तैनात अधिकारियों के वाट्सएप नंबर सार्वजनिक किये हैं. उपभोक्ता बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, ट्रांसफॉर्मर खराबी, लाइन फॉल्ट और अन्य विद्युत समस्याओं की सूचना सीधे संबंधित अधिकारी को दे सकेंगे.
जेबीवीएनएल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अधिकारियों के मोबाइल नंबर वाट्सएप से जुड़े हैं. इससे शिकायतों की जानकारी सीधे संबंधित अधिकारी तक पहुंचेगी और त्वरित कार्रवाई में सुविधा होगी.
ये भी पढ़ें: पुलिस लाइन के पास अचानक सड़क धंसी, तेज धमाके से उछला कंक्रीट; गेल की पाइपलाइन में ब्लास्ट
अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग अधिकारी
धनबाद डिवीजन के कार्यपालक विद्युत अभियंता (ईईई) का मोबाइल नंबर 9431135809 जारी किया गया है. नयाबाजार के सहायक विद्युत अभियंता (एईई) का नंबर 9431135817, हीरापुर एईई का 9431135818 तथा करकेंद एईई का 9431135819 है.
गोविंदपुर डिवीजन के ईईई का नंबर 9431135810, निरसा डिवीजन के ईईई का 9431135811 तथा झरिया डिवीजन के ईईई का 9431135812 है.
सब-डिवीजन स्तर पर गोविंदपुर-1 के एईई का नंबर 9431135829, बरवाअड्डा एईई का 9431135824, झरिया एईई का 9431135823 तथा निरसा एईई का 9431135820 जारी किया गया है.
निरसा क्षेत्र में मुग्मा एईई का नंबर 9431135821 और चिरकुंडा एईई का 9431135822 है. वहीं झरिया डिवीजन के अंतर्गत मुकुंदा एईई का नंबर 9431135831, सिंदरी एईई का 9431135830 तथा डिगवाडीह एईई का 9431135832 है. टुंडी एईई का मोबाइल नंबर 9431134825 जारी किया गया है.
इसके अलावा इलेक्ट्रिक सप्लाई एरिया, धनबाद के अधीक्षण अभियंता (ईएसई) का संपर्क नंबर 9431135805 है.
शिकायत भेजते समय दें पूरी जानकारी
जेबीवीएनएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शिकायत दर्ज कराते समय अपना नाम, उपभोक्ता संख्या, पूरा पता, मुहल्ले या क्षेत्र का नाम तथा समस्या का संक्षिप्त विवरण अवश्य दें. इससे संबंधित टीम को शिकायत की पहचान करने और त्वरित कार्रवाई करने में सुविधा होगी.
बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने की पहल
निगम के अनुसार इस व्यवस्था का उद्देश्य बिजली संबंधी शिकायतों को सीधे संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना और उनके समाधान की प्रक्रिया को तेज करना है. उपभोक्ताओं को अब छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए कार्यालय जाने के बजाय सीधे वाट्सएप के माध्यम से संपर्क करने की सुविधा मिलेगी. इससे शिकायत निवारण प्रणाली अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: धनबाद के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, 30 नए सबस्टेशन से खत्म होगी लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या
