Dhanbad News: तत्काल टिकट दलाली के आरोप में एक गया जेल

Dhanbad News: आरपीएफ की टीम ने कुमारधुबी स्टेशन परिसर से पकड़ा

Dhanbad News: आरपीएफ बराकर द्वारा कुमारधुबी स्टेशन पर तत्काल टिकट में दलाली के आरोप में दुर्गापुर निवासी अंकन हलधर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. रेल प्रशासन द्वारा जब से तत्काल टिकट के व्यवस्था में सुधार लाया गया है उसके बाद से टिकट दलाल की गतिविधियां स्टेशन के आसपास बढ़ गया है. दलालों की बढ़ती सक्रियता की सूचना बराकर आरपीएफ इंस्पेक्टर हवा सिंह जाखड़ को मिली. उन्होंने स्वयं नेतृत्व करते हुए स्टेशन के आसपास जाल बिछाया और अंकन हलधर को धर दबोचा. उसने अपने आपको दुर्गापुर का रहने वाला बताया जिसके कारण आरपीएफ को शक हुआ कि निश्चित तौर पर वह टिकट दलाल है. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि टिकट काउंटर में लाइन में लगने वालों को ही टिकट मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >