Dhanbad News: वक्फ बोर्ड संशोधन कानून देश को विभाजन करने वाला : वृंदा करात

Dhanbad News: वक्फ बोर्ड संशोधन कानून देश को विभाजन करने वाला : वृंदा करात

वामपंथी मजदूर नेता एसके बक्शी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Dhanbad News: कोयलांचल के दिग्गज मजदूर नेता एसके बक्शी की चौथी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को चासनाला बीसीकेयू कार्यालय में संकल्प सभा का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि सीपीएम की झारखंड प्रभारी, पूर्व सांसद वृंदा करात, टुंडी विधायक मथुरा महतो व पूर्व विधायिका पूर्णिमा नीरज सिंह ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की. इससे पहले वृंदा करात ने सीटू का लाल झंडा फहराया. उसके बाद चासनाला बी टाइप से जुलूस निकाला गया, जो चासनाला शहीद स्मारक तक पहुंचा. अध्यक्षता बीसीकेयू के कार्यकारी अध्यक्ष सुंदरलाल महतो ने व संचालन योगेंद्र महतो ने किया. संकल्प सभा में वृंदा करात ने कहा कि बक्शी दा कोयलांचल में मज़दूरों के हित और उनके हक की लड़ाई के लिए जाने जाते थे. उनकी कमी हमलोगों को हमेशा खलेगी. कहा कि हमें उनके द्वारा शुरू की गयी मजदूरों की लड़ाई को और धारदार करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन बिल के पीछे भाजपा सरकार की मंशा साफ नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने भी इस ओर इंगित किया है. संशोधन बिल लाना है, तो हर धर्म के बोर्ड पर लाना चाहिए. यह देश को विभाजन करने वाला कानून है. हमलोग इसका सख्त विरोध करते हैं.

राय दा-बक्शी दा की जगह कोई ले नहीं सकता : मथुरा महतो

टुंडी विधायक मथुरा महतो ने कहा बक्शी दा के बताये मार्ग पर चल कर मज़दूरों को उनका हक दिलायेंगे. आज बक्शी दा, एके राय हमलोगों के बीच नहीं हैं. कोयलांचल में राय दा, बक्शी दा की जगह कोई ले नहीं सकता. लेकिन युवा वर्ग को इस ओर आना चाहिए.

बक्शी दा ने मजदूरों को हक के लिए खड़ा होने सिखाया : पूर्णिमा सिंह

पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि किसी के जाने के बाद पता चलता है कि वह कितने महत्वपूर्ण थे. अगर आज मज़दूर अपने हक के लिए खड़े होते हैं, तो यह देन एसके बक्शी है, कहा कि केंद्र सरकार मज़दूर विरोधी कानून ले आयी है. यह हक छीनने का प्रयास है.

ये थे मौजूद

: प्रकाश विप्लव, सुजीत भट्टाचार्य, संतोष घोष, मानस चटर्जी, विकास ठाकुर, काशीनाथ चटर्जी, माया लायक, सोमेना घोष, प्रह्लाद महतो, शिवकुमार सिंह, शिव बालक पासवान, रामकृष्णा पासवान, भगवान दास, अजीत महतो, दिलीप चक्रवर्ती आदि.

यहां भी मनी पुण्यतिथि

बीसीकेयू एमओसीपी कार्यालय व गोलकडीह यूनियन कार्यालय में भी पुण्यतिथि मनायी गयी. मौके पर पशुपतिनाथ देव, कन्हैया लाल सिंह, राम प्रवेश पासवान, धर्मेंद्र राय, जितेंद्र महतो ,सुभाष महतो, उमा मंडल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >