निरसा: निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी धनबाद ने विभागीय पत्रांक संख्या 71/इआरओ के तहत उप निर्वाचन मतदाता सूची विशेष गहण पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 सुनवाई हेतु मतदान केंद्र का समान रूप वितरण करने के संबंध में आदेश दिया है. पत्र के आलोक में निरसा विधानसभा के अंतर्गत कुल 424 मतदान केंद्र का मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 सुनवाई हेतु अधोहस्ताक्षरी एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के बीच वितरण कर लिया गया है.
बूथवार अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
स्पेशल ऑफिसर पंकज कुमार
- बूथ संख्या: 333 से 371 एवं 394
- कुल बूथ: 40
बीडीओ, निरसा — इंद्रलाल ओहदार
- बूथ संख्या: 1 से 80, 210 से 218, 382 से 384, 254 से 255 एवं 288
सीओ, निरसा — विक्रम आनंद
- बूथ संख्या: 164 से 209, 219 से 248 एवं 316 से 330
- कुल बूथ: 91
बीडीओ, केलियासोल — अशोक कुमार सिन्हा
- बूथ संख्या: 81 से 163 एवं 402 से 474
- कुल बूथ: 106
बीडीओ, एग्यारकुंड — मधु कुमारी
- बूथ संख्या: 249 से 253, 256 से 287, 289 से 315, 331 से 332, 372 से 381, 385 से 393 एवं 395 से 401
