महुदा में मतदाता जागरूकता अभियान

महुदा थाना प्रभारी धीरज कुमार व पदुगोड़ा पंचायत के मुखिया महेश कुमार पटवारी ने बुधवार की सुबह महुदा रेलवे मैदान में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया.

महुदा.

महुदा थाना प्रभारी धीरज कुमार व पदुगोड़ा पंचायत के मुखिया महेश कुमार पटवारी ने बुधवार की सुबह महुदा रेलवे मैदान में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान युवाओं व रेलवे कॉलोनी के निवासियों से 25 मई को मतदान करने की अपील की गयी. मौके पर मुस्कान कुमारी, पूनम कुमारी, नेहा कुमारी, मीरा कुमारी, नीतू कुमारी, नेहा कुमारी, अनुपम कुमारी, अंबिका कुमारी, शिल्पा कुमारी, विनिता कुमारी, अजय कुमार, माधुरी कुमारी, पायल कुमारी, श्रुति कुमारी, मधु कुमारी, प्रीति कुमारी, स्नेहा कुमारी, कंचन कुमारी, आरती कुमारी, सोनी कुमारी, देव कुमार राय आदि मौजूद थे.

वेस्ट मोदीडीह में भी चला अभियान

तेतुलमारी.

नंदी टूर एंड ट्रेवल नंदी सेक्यूरिटी की ओर से वेस्ट मोदीडीह में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. ‘पहले मतदान, फिर जलपान करने की अपील की गयी. मौके पर सच्चिदानंद कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा व केंद्र में मजबूत सरकार गठन के लिए सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. अभियान में विपिन राय, कामेश्वर सिंह, बाल्मीकि यादव, प्यारेलाल पासवान, अब्दुल साजिद, जितेंद्र चौहान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >