विशाल ने चौथे प्रयास में की निशा की हत्या

निशा हत्याकांड

मामले के खुलासे की करीब पहुंची पुलिस.

बरवाअड्डा.

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के पलैयडीह गांव निवासी हरि प्रसाद महतो के इकलौती पुत्री निशा कुमारी हत्या के मामले में बरवाअड्डा पुलिस मामले का खुलासा करने के करीब पहुंच गयी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस जांच, पड़ताल में पता चला कि विशाल ने निशा को मारने की योजना बनायी. फिर तीन दिन के लगातार प्रयास करने के बाद चौथे दिन निशा की निर्ममता पूर्वक गला रेतकर हत्या कर दी. इधर पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार खोज रही है. विशाल के भाई राजू रजवार व उसके साथियों द्वारा हथियार छुपाने बात सामने आने पर पुलिस ने पूछताछ के लिए थाना बुलाया है. पुलिस विशाल के ठीक होने का इंतजार कर रही है. पुलिस को विशाल रजवार के हत्या में शामिल होने के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >