Dhanbad News: अंगारपथरा में दो पक्षों में हिंसक झड़प, युवक घायल

Dhanbad News: अंगारपथरा में दो पक्षों में हिंसक झड़प, युवक घायल

Dhanbad News: आपसी विवाद में सोमवार को अंगारपथरा में दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गयी. मारपीट में एक पक्ष के पवन सिंह घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष से एक महिला को चोट लगी है. आनन-फ़ानन में परिजनों ने घायल को धनबाद एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया, जहां वह फिलहाल इलाजरत है. घायल ने बताया कि घर के समीप अवैध माइंस रोकने पर कुछ लोगों ने हमला कर पत्थर एवं लाठी डंडे से मारकर घायल कर दिया था. दूसरे पक्ष के लोगों ने भी महिला को मारने का आरोप लगाते हुए दोनों पक्ष अंगारपथरा ओपी पहुंचे. दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे थे. अंगारपथरा ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने शिकायत दी है. जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >