जामदही पंचायत सचिवालय शिफ्ट करने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने किया विरोध

जामदही पंचायत सचिवालय को बीसीसीएल सीवी एरिया के दहीबाड़ी परियोजना विस्तार के कारण अन्यत्र स्थानांतरित करने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है. उन्होंने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर वर्तमान स्थान पर ही सचिवालय बनाए रखने की मांग की है.

बीसीसीएल सीवी एरिया के दहीबाड़ी परियोजना विस्तार के कारण जामदही पंचायत सचिवालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने के प्रस्ताव का ग्रामीणों ने विरोध किया है. इस संबंध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को धनबाद उपायुक्त को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपकर पंचायत सचिवालय को वर्तमान स्थान से शिफ्ट नहीं करने की मांग की.

छाता मेला प्रभावित होने की आशंका

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सचिवालय के सामने वर्षों से क्षेत्र का आस्था पर्व छाता मेला आयोजित होता आ रहा है. यह मेला ग्रामीणों की आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ है. पंचायत सचिवालय को अन्यत्र स्थानांतरित किये जाने से मेले के आयोजन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है.

गोचर भूमि के उपयोग पर भी जतायी चिंता

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सचिवालय के सामने स्थित गोचर भूमि का उपयोग वर्षों से गांव के लोग अपने गाय-बैलों को चराने के लिए करते आ रहे हैं. यह भूमि ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण है. ग्रामीणों को आशंका है कि पंचायत सचिवालय की शिफ्टिंग के बाद गोचर भूमि का उपयोग भी प्रभावित हो सकता है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर स्थानीय लोगों की आस्था, परंपरा और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पंचायत सचिवालय के स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग की है.

मामले को लेकर निशित पाल, सूर्यनारायण कुंभकार, मंटू राय, निवास पाल, रामफल कुंभकार समेत करीब 50 ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन धनबाद उपायुक्त को सौंपा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Surajit kumar maha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >