Dhanbad News : बांध के अतिक्रमण का विरोध, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News :
बरोरा थाना क्षेत्र के आमडीह काली मंदिर प्रांगण में चक्रधर कुम्हार की अध्यक्षता में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किसी भी परिस्थिति में गांव के एकमात्र तालाब टिटरिया बांध के अस्तित्व से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में बांध को बचाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया. कुछ तथाकथित लोगों द्वारा तालाब का अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा है, जिसे लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी हाल में तालाब के साथ छेड़छाड़ नहीं होने दी जायेगी. यदि अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो समस्त ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे. ग्रामीणों ने बताया कि पूर्वजों के समय से आमडीह के अलावा घोराठी, महुलटांड़ समेत आसपास के गांवों की लगभग पांच हजार की आबादी इस तालाब के पानी का उपयोग नहाने-धोने और मवेशियों की प्यास बुझाने के लिए करती आ रही है. महापर्व छठ के दौरान अर्घ्य भी इसी तालाब में दिया जाता है. साथ ही आसपास के ग्रामीण श्राद्ध कर्म के लिए भी इसी तालाब के घाट का उपयोग करते हैं. बैठक में सुंदर कुम्हार, बासुदेव शर्मा, पोरेश चौबे, मितलाल शर्मा, ब्रह्मदेव राणा, गणेश मिस्त्री, पवन शर्मा, अरुण मिस्त्री, सुरेश शर्मा, सुनीता देवी, रेखा देवी, मुन्नी देवी, आशा देवी, जुली शर्मा, अंजू देवी, पुष्पा देवी, संतोष शर्मा, रंजीत शर्मा, सुदामा बढ़ई सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.