निरसा में सियार का हमला, ग्रामीण गंभीर रूप से घायल; ग्रामीणों ने सियार को मार गिराया

निरसा के भागाबांध गांव में सियार के अचानक हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने सियार को भी मार गिराया.

निरसा क्षेत्र के भागाबांध गांव में रविवार को सियार के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना अपराह्न करीब तीन बजे की है. घायल की पहचान हारु बाउरी के रूप में हुई है. परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, धनबाद ले जाया गया, जहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया गया.

अचानक ग्रामीण पर किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हारु बाउरी गांव में मौजूद थे. इसी दौरान अचानक एक सियार ने उन पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से वे संभल नहीं सके और सियार के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गये. उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे.

ग्रामीणों ने सियार को मार गिराया

ग्रामीणों के पहुंचने के बाद किसी तरह हारु बाउरी को सियार के हमले से बचाया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने सियार को भी मार गिराया. घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

एसएनएमएमसीएच में चल रहा इलाज

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने घायल हारु बाउरी को धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया. उनकी चोटों की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकीय निगरानी में इलाज किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरिंदम चक्रवर्ती

अरिंदम चक्रवर्ती बीते 11 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। वे निरसा क्षेत्र की खबरों की रिपोर्टिंग और संपादकीय समन्वय का दायित्व निभाते हैं। स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्रीय घटनाओं पर तथ्यपरक एवं विश्वसनीय रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >