Dhanbad News: शादी समारोह में आये दो युवकों को पीटा, सोने की चेन छीनी

Dhanbad News: बाबूडीह स्थित विवाह भवन के बाहर हुई घटना, पतरातू से आया था परिवार

Dhanbad News: बाबूडीह स्थित विवाह भवन के बाहर हुई घटना, पतरातू से आया था परिवारDhanbad News: धनबाद थाना क्षेत्र के बाबूडीह में शादी समारोह में आये पतरातू के दो युवकों के साथ गुरुवार की रात कुछ युवकों ने जमकर मारपीट की. रॉड से मार कर दोनों को बुरी तरह जख्मी कर दिया. आरोपियों ने सोने की चेन भी छीन ली. घायल युवक के पिता मिथिलेश सिंह ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ धनबाद थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. पुलिस इस मामले में रविश कुमार और सौरभ सिंह उर्फ छोटू को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

कैसे हुई घटना

पुलिस को दी शिकायत में मिथिलेश सिंह ने कहा है कि वह सपरिवार पतरातू से अपनी भगिनी की शादी में शामिल होने के लिए बाबूडीह विवाह भवन आए थे. गुरुवार की रात 10 बजे विवाह भवन के बाहर तोड़फोड़ की आवाज सुन कर बाहर निकले, तो देखा कि कुछ लोग वाहनों में तोड़ फोड़ कर रहे हैं. उन्हें रोकने पर आरोपियों ने लोहे के रॉड से पुत्र कुशहाल कुमार और भतीजा रौनक कुमार पर हमला कर दिया. कुशहाल के सिर में चोट लगी है. आरोपियों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली. घटना के बाद आरोपी पिस्टल लहराते हुए फरार हो गये. घटना के बाद घायल कुशहाल व रौनक को असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज चल रहा है. सूचना पाकर पुलिस पहुंची.

युवक ने की मारपीट व छिनतई की शिकायत

झारुडीह निवासी अंकित कुमार के साथ भी कुछ लोगों ने मारपीट की. इस संबंध में अंकित ने धनबाद थाना में कई लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत की है. पुलिस छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >