Dhanbad News: ब्राह्मणडीह से खरियो मोड़ तक बनेगी टू लेन, 5.794 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

Dhanbad News: झारखंड सरकार के राजस्व व भूमि सुधार विभाग ने जारी की अधिसूचना

Dhanbad News: झारखंड सरकार के राजस्व व भूमि सुधार विभाग ने जारी की अधिसूचनाDhanbad News: झारखंड सरकार के राजस्व व भूमि सुधार विभाग (भू-अर्जन निदेशालय) की ओर से बाघमारा अंचल अंतर्गत निचितपुर में प्रस्तावित एक सार्वजनिक परियोजना को लेकर जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की गयी है. इस परियोजना के तहत जीटी रोड ब्राह्मणडीह मोड़ से खरियो मोड़ तक हीरापुर, मतारी, पाकेरवेजा, लोदवाडीह, झगराही, मोहनपुर और तुरसाबाद होते हुए कुल 11.556 किलोमीटर टू लेन सड़क का निर्माण होगा. इसके लिए 5.794 एकड़ जमीन का अधिग्रहण प्रस्तावित है. अधिसूचना में रैयती, परती, गैर आबाद और बहाल भूमि शामिल है.

दावा-आपत्ति के लिए मिलेगा 70 दिनों का समय

अधिसूचना के अनुसार भू-अर्जन से संबंधित प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किसी भी कार्य दिवस में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा किया जा सकता है. अधिनियम के तहत अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से संबंधित जमीन की क्रय-विक्रय, अंतरण या उस पर अवभार उत्पन्न करने पर रोक रहेगी. वहीं हितबद्ध व्यक्ति अधिसूचना प्रकाशन की तिथि से 70 दिनों के भीतर भू-अर्जन से संबंधित दावा-आपत्ति जिला भू-अर्जन पदाधिकारी धनबाद के समक्ष कर सकते हैं. भूमि के सर्वेक्षण, मापन और आवश्यक प्रविष्टियों के लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं उनके कर्मियों को अधिकृत किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >