गंसाडीह में सड़क के नीचे मिलीं तीन क्षतिग्रस्त पाइपलाइन, 500 मीटर तक बैरिकेडिंग

धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर गंसाडीह के पास सड़क खुदाई में तीन जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त मिले. मरम्मत कार्य जारी, यातायात प्रभावित.

धनबाद. धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर गंसाडीह तीन नंबर के पास जलापूर्ति पाइप लीकेज की जांच के दौरान सड़क के नीचे तीन क्षतिग्रस्त पाइपलाइन मिलीं. मंगलवार को झमाडा की टीम ने सड़क की खुदाई कर पाइपलाइन की जांच की और तीनों पाइप की मरम्मत की. पाइप से लगातार पानी रिसने के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी कमजोर होने और सड़क धंसने का खतरा बना हुआ था.

खुदाई में मिलीं तीन क्षतिग्रस्त पाइप

छह सितंबर को गंसाडीह तीन नंबर के पास जलापूर्ति पाइप में लीकेज का मामला सामने आया था. मंगलवार को आरसीडी विभाग के आदेश पर झमाडा की टीम ने सड़क की खुदाई कर लीकेज की जांच की.

खुदाई के दौरान सड़क के नीचे दो, चार और आठ इंच व्यास की तीन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त मिलीं. झमाडाकर्मियों ने तीनों पाइप की मरम्मत कर दी.

झमाडाकर्मी मो जाकिर ने बताया कि पाइप से लगातार पानी रिसने के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी कमजोर हो रही थी. इससे सड़क धंसने और गड्ढा बनने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

पहले भी इसी जगह हुई थी मरम्मत

स्थानीय लोगों के अनुसार, पाइप लीकेज के कारण अक्सर सड़क पर पानी बहता रहता था. इससे सड़क की सतह कमजोर हो रही थी. लोगों ने बताया कि इससे पहले भी इसी स्थान पर सड़क की खुदाई कर पाइप की मरम्मत की गयी थी.

ये भी पढ़ें: SNMMCH में मरीज की मौत के बाद जांच शुरू, इमरजेंसी के छह वेंटिलेटरों के इस्तेमाल पर रोक

500 मीटर तक बैरिकेडिंग, एक लेन से आवागमन

सड़क पर गड्ढा बनने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर केंदुआडीह पुलिस, झमाडा और केंदुआडीह कोलियरी प्रबंधन ने करीब 500 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग करायी है. राजपूत बस्ती मोड़ से गंसाडीह तीन नंबर मोड़ तक बांस-बल्ली लगाकर रास्ते को घेरा गया है. फिलहाल वाहनों का आवागमन एक ही लेन से हो रहा है.

पाइप लीकेज की जांच के दौरान केंदुआडीह कोलियरी की रेस्क्यू टीम के सदस्य अखिलेश सिंह और शिव अवतार प्रसाद भी मौके पर पहुंचे. टीम ने गड्ढे के अंदर गैस मापक यंत्र से जांच की. पाइप की मरम्मत पूरी होने के बाद सड़क को दुरुस्त कर आवागमन सामान्य किये जाने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ratnesh kumar mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >