Dhanbad News: गोविंदपुर में जीटी रोड पर लगा महाजाम, देर शाम तक फंसे वाहन

गोविंदपुर में जीटी रोड पर जाम से लोगों को मुक्ति नहीं मिल पा रही है. मंगलवार को भी जीटी रोड पर महाजाम लगा.

गोविंदपुर में जीटी रोड पर जाम से लोगों को मुक्ति नहीं मिल पा रही है. मंगलवार को भी जीटी रोड पर महाजाम लगा. यहां सुबह सात बजे से देर शाम तक जाम लगा रहा. ऐसे में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. यहां आये दिन लगने वाले जाम के कारण स्थिति यह हो गयी है कि बहुत जरूरी होने पर ही आसपास के इलाके के लोग गोविंदपुर बाजार आ रहे हैं. इधर सड़क जाम के कारण गोविंदपुर में ईद का बाजार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. सबसे विकट स्थिति तो उस समय हो जाती है जब एंबुलेंस जाम में फंस जाते हैं और निकलने का कोई रास्ता नहीं रहता. ज्ञात हो कि धनबाद से पश्चिम बंगाल, देवघर, दुमका, गोड्डा आदि जाने के लिए लोगों को गोविंदपुर आना ही होता है. ऐसे में लोग जाम में फंस जा रहे हैं. कभी कोलकाता रोड तो कभी दिल्ली रोड पर जाम लग जाता है. इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस की संख्या बढ़ायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >