श्रमिक कॉलोनी ने तार बदलने को ले की वार्ता

महेशपुर श्रमिक न्यू क्वार्टर के दर्जनों लोगों ने सोमवार को जर्जर ओवर हेड तार बदलने की मांग को लेकर महेशपुर कोलियरी प्रबंधन से वार्ता की.

फुलारीटांड़. महेशपुर श्रमिक न्यू क्वार्टर के दर्जनों लोगों ने सोमवार को जर्जर ओवर हेड तार बदलने की मांग को लेकर महेशपुर कोलियरी प्रबंधन से वार्ता की. वार्ता में क्वार्टर के लोगों ने बताया कि महेशपुर न्यू क्वार्टरों में कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है. मामले को लेकर कई बार प्रबंधन से शिकायत की गयी, मगर कोई पहल नहीं हुई. मौके पर कार्तिक महतो, श्यामराज, विश्व नारायण, सूरज सिंह, राणा सिंह, विजय पांडेय, सन्नी गुप्ता, चंदन सिंह, नंदू चौहान, पिंटू पांडेय, राजकरण कुमार, अभिषेक कुमार, उदित नारायण, मनोरंजन पांडेय, संजीत रजक, मजहर अंसारी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >