Dhanbad News : रामपुर के रैयतों ने फिर रोका सीवरेज प्लांट का काम, सौंपे कागजात

Dhanbad News : रामपुर के रैयतों ने फिर रोका सीवरेज प्लांट का काम, सौंपे कागजात

Dhanbad News : बाघमारा प्रखंड की कंचनपुर पंचायत अन्तर्गत रामपुर के कतरी नदी किनारे बनाये जा रहे सीवरेज प्लांट का कार्य एक बार फिर से रैयत ग्रामीणों ने सोमवार को रोक दिया. रैयतों ने प्लॉट को रैयती जमीन होने का दावा करते हुए इसे रोका है. सोमवार की सुबह दर्जनों की संख्या में ग्रामीण कार्यस्थल पहुंचे और प्लांट का काम को रोक दिया. रैयतों द्वारा कार्य रोके जाने की सूचना जैसे ही कंपनी के अधिकारी को लगी, तत्काल अधिकारी के अलावा मजिस्ट्रेट भी पहुंचे. उन्होंने रैयतों को प्लांट का कार्य चलने देने की अपील ग्रामीणों से की, किंतु ग्रामीण जमीन अधिग्रहण कर मुआवजा मिलने तक काम नहीं करने देने की मांग पर अड़े रहे. रैयतों ने कहा कि जमीन से संबंधित सभी कागजात भी उनके पास है. फिर भी जमीन को

बिना अधिग्रहण के बिजली का पोल गाड़ दिया गया है.

मजिस्ट्रेट ने जमीन पर गड़े पोल को हटाने का निर्देश जूडको को दिया

घंटों कार्य बाधित रहने को बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कार्यस्थल पर कंपनी के अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई. रैयतों द्वारा बैठक के दौरान मजिस्ट्रेट को ग्रामीणों ने अपनी जमीन से संबंधित सभी कागजात प्रस्तुत किया. उसके बाद मजिस्ट्रेट निशांत तिवारी ने फैसला नहीं होने तक पोल हटाने का निर्देश जूडको के अधिकारियों को दिया. बैठक में मुख्य रूप से मौके पर कंचनपुर पंचायत के मुखिया यशोदा देवी, विधायक प्रतिनिधि सोनू श्रीवास्तव, पंसस मो नासीर, जिप प्रतिनिधि जीतेश रजवार के अलाआ रैयतों में से मलय सरकार, रिक्की सरकार, प्रवीण सरकार आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >