Dhanbad News : घर से गायब टंडा बस्ती के युवक का शव कतरी नदी में मिला

Dhanbad News : घर से गायब टंडा बस्ती के युवक का शव कतरी नदी में मिला

Dhanbad News : मंगलवार को रामकनाली ओपी क्षेत्र के बेलंजाबाद स्थित कतरी नदी में जलकुंभी में फंसा युवक का शव मिला. सूचना पर ओपी प्रभारी संतोष कुमार रवि अपने बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने अपने स्तर से शव को कतरी नदी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. शव की शिनाख्त उसके चाचा हीरालाल महतो ने टंडा बस्ती निवासी दैनिक मजदूर मधुलाल महतो (36) के रूप में की. मृतक के पिता गणेश महतो, पत्नी अनुराधा कुमारी सहित चार छोटे-छोटे बच्चे हैं. मृतक की मां का निधन पिछले वर्ष हो गया था. मृतक के चाचा ने बताया कि 11 जुलाई की रात बाजार जाने की बात कह कर अपने घर से निकला था. घर वाले अपने स्तर से काफी खोजबीन की. नहीं मिलने पर 13 जुलाई को पत्नी अनुराधा कुमारी ने गुमशुदगी की सूचना कतरास थाना में देकर खोजबीन करने की मांग की थी. इधर शव मिलने की खबर मिलते ही पत्नी सहित परिवार के सदस्य ओपी पहुंचे. परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >