Dhanbad News: सुसनीलेवा के पास मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

मंगलवार की रात से ही लापता था मनोज राम. दूसरे दिन उसका शव मिलने की मिली खबर.

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मेमको मोड़ एट लेन रोड के किनारे सुसनीलेवा के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने शव की पहचान सरायढेला थाना क्षेत्र के बापू नगर निवासी मनोज राम ( 50 वर्ष) के रूप में की गयी. वहीं सूचना मिलने पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार दलबल के साथ पहुंचे और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया.

सफाईकर्मी था मृतक

मृतक मनोज राम की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि उनका पति सफाईकर्मी था. मंगलवार की देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन की गयी, पर वह नहीं मिले. बुधवार को अपराह्न लगभग तीन बजे उनका शव मिलने की सूचना मिली. परिवार में मनोज राम की पत्नी, दो बेटा व तीन बेटी हैं. वह बापू नगर में किराये के मकान में रहता था. समाचार लिखे जाने तक थाना में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >