आज से चढ़ेगा तापमान, 31 से फिर राहत की उम्मीद

चक्रवाती तूफान रेमल का असर धनबाद जिले में भी

संवाददाता, धनबाद.

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान रेमल का असर धनबाद जिले में देखने को मिला है. रविवार के बाद सोमवार को भी आसमान में बादल छाये रहे. वहीं तेज हवा भी चली. इसके कारण मौसम सुहाना बना रहा. लोगों को चिलचिलाती धूप व उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. हालांकि मंगलवार से फिर तापमान में वृद्धि हो सकती है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान बढ़कर फिर से 40 डिग्री पार कर जायेगा. फिर 31 मई से मौसम में बदलाव हो सकता है.

35 डिग्री रहा अधिकतम तापमान :

सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया. बादल के कारण लोगों को धूप से राहत मिली है. वहीं 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया था. बारिश तो नहीं हुई लेकिन मौसम खुशनुमा बना रहा. न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के करीब रहा है.

31 से बदलेगा मौसम :

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बादलों का आना-जाना जारी रहेगा, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. 31 मई से तीन दिनों तक बारिश के आसार बन रहे हैं. इस दौरान तेज हवा और गर्जन भी हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >